- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव में ऐसी घटना सामने आई हैं जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां परिवार में चाची के द्वारा अपने नाबालिग भतीजे के साथ लगभग दो साल से जबरन संबंध बनाने और आगे भी उसके साथ सोने का दबाव देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चाची को नाबालिग भतीजे की ऐसी आदत लग गई कि वो मौका पाते ही उसे लेकर कमरे में बंद हो जाती थी और उससे अपनी हवस की भूख मिटाती थी।
हो गई गर्भवती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला का दावा है कि वो भतीजे के साथ संबंध बनाने से गर्भवती भी हो गई है। हाल में वो लड़के पर शादी करके जीवन भर के लिए उसे अपना बना लेने का दबाव बनाने लगी थी और मना करने पर रेप का केस लगाकर जेल भेज देने की धमकी देती थी। लड़के ने परेशान होकर परिवार को पूरी बात बताई तो मामला सामने आया, लेकिन पंचायत होने पर भी महिला लड़के को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुई।
पॉक्सो में गई जेल
खबरों की माने तो महिला जब नहीं मानी पुलिस और पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दी गई है। बताया जाता है कि चाची ढाई साल से भतीजे का शारीरिक शोषण कर रही थी। पहले से दो बच्चों की मां चाची का दावा है कि वह भतीजे से रिश्ते के चलते दो महीने से प्रेग्नेंट है। भतीजे पर हमेशा के लिए अपनाने के लिए वह धमकी दे रही थी कि यदि उससे संबंध नहीं रखेगा तो जेल भिजवा देगी। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जांच-पड़ताल के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दो बच्चों की मां महिला पर आरोप लगा है कि उसने रिश्ते के 17 वर्षीय भतीजे को प्रेमजाल में फंसाकर ढाई साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
pc- tv9