Dalli Weather : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा

Samachar Jagat | Monday, 30 May 2022 11:06:15 AM
Dalli Weather : The minimum temperature in Delhi was 27.8 degree Celsius.

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में रविवार की शाम हल्की बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.