Delhi Temperature : दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

Samachar Jagat | Monday, 25 Apr 2022 10:56:29 AM
Delhi Temperature : दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल इस समय का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 40प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.