Weather Update: जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से नीचे

Samachar Jagat | Wednesday, 10 May 2023 04:27:07 PM
Weather Update: Night temperature below normal in Jammu and Kashmir

श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अभी भी रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और बुधवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान केन्द्रशासित प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में तेज धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। श्रीनगर में डल झील के किनारे फैशनेबल बुलेवार्ड रोड पर पर्यटकों को ज्यादातर गर्म कपड़ों में धूप सेकते देखा गया। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ रहा है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान 23.6 डिग्री के मुकाबले 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में गर्मी रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री के मुकाबले 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री के मुकाबले 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम 1.8 डिग्री सेल्सियस था।

कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पिकनिक हॉटस्पॉट मेंं यह तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के में यह तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। 

Pc:Twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.