Delhi Temperature : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

Samachar Jagat | Saturday, 07 May 2022 10:33:38 AM
Delhi Temperature : Delhi recorded minimum temperature of 23.8 degree Celsius

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 66 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग ने दिल्ली में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता 'खराब’ श्रेणी में रही और सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा’, 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच 'मध्यम’, 201 से 300 के बीच 'खराब’, 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर’ माना जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.