Dotasra का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार में पंचायती राज विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें…

Hanuman | Friday, 05 Jun 2026 09:20:57 AM
Dotasra makes a major statement

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायती राज विभाग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस संबंध में मंत्री को भी निशाने पर लिया है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि जब भ्रष्टाचार का हिस्सा ऊपर तक जाता हो, मंत्री के संरक्षण में कमीशनखोरी का खेल चलता हो, तो फिर कार्रवाई कैसे होगी? भाजपा सरकार में पंचायती राज विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कर्मचारी संगठनों को निरीक्षणों के बहिष्कार का ऐलान करना पड़ रहा है।

मैंने भ्रष्टाचार का ये मामला विधानसभा में भी उठाया था और स्पष्ट कहा था कि विभाग में ऐसी लूट मची है कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर झूठे मुकदमों, निलंबन और कार्रवाई की धमकी देकर नियम विरूद्ध कार्य कराए जा रहे हैं।

लेकिन सवाल ये है कि कार्रवाई करे कौन? जब भ्रष्टाचार का हिस्सा ऊपर तक पहुंचता हो और मंत्री के संरक्षण में पूरा खेल चल रहा हो, तो दोषियों पर हाथ डालने की हिम्मत कौन करेगा? आज कर्मचारी और अधिकारी मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मुखिया जी मौन हैं। राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि आखिर मंत्री जी किन लोगों को बचा रहे हैं, इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी या संरक्षण जारी रहेगा?

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.