Lucknow के लिवाना होटल में लगी आग, बचाव कार्य शुरु

Samachar Jagat | Monday, 05 Sep 2022 10:20:16 AM
Fire breaks out at Livana Hotel in Lucknow, rescue work begins

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार को सुबह आग लग गई। पुलिस के अनुसार शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लिवाना में सुबह के समय लगी आग।

इसमें किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस होटल के पास तमाम बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस बल के जवानों ने आग बुझाने के तत्काल प्रयास शुरु कर दिये। पुलिस ने होटल के अंदर फंसे करीब 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस द्बारा राहत एवं बचाव अभियान जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.