Gehlot का सीएम भजनलाल पर तंज, कहा- मुख्यमंत्री जी, कागजी जांच का नाटक बंद कर कुछ एक्शन लीजिए

Hanuman | Saturday, 09 May 2026 08:12:06 AM
Gehlot's jibe at CM Bhajanlal

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा की प्रसूताओं की मौत को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में सरकार पर चिरंजीवी, RGHS जैसी योजनाओं पर ब्रेक लगाने तक का आरोप लगा दिया है।

गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ऐसा लगता है कि राजस्थान का कोई धनी-धोरी ही नहीं है। कोटा की 2 प्रसूताओं की मौत एवं कई के बीमार होने की यह त्रासदी अचानक नहीं हुई है, बल्कि यह राजस्थान के ध्वस्त होते हेल्थ सिस्टम की परिणति है। एसएमएस अस्पताल के आईसीयू अग्निकांड और खांसी की दवा से हुई मौतों जैसे गंभीर मामलों को ठंडे बस्ते में डालने का ही नतीजा है कि आज सिस्टम में डर और संवेदनशीलता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

गहलोत ने कहा कि चिरंजीवी, RGHS जैसी योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया गया है। निजी अस्पतालों में बार-बार हड़ताल हो रही है। पूरा हेल्थकेयर सिस्टम चरमरा गया है। जब पूर्व की घटनाओं में किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई, तो अस्पताल प्रबंधन को खुली छूट मिल गई।

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि कोटा में 'लोकल परचेज' के नाम पर घटिया दवाओं का खेल और मासूमों की माताओं की मौत इसी प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है। हमारी 'निशुल्क दवा योजना' का उद्देश्य जीवन बचाना था, लेकिन वर्तमान सरकार की अनदेखी जीवन छीन रही है।

राजस्थान की जनता इस 'सिस्टम की हत्या' को कभी माफ नहीं करेगी

गहलोत ने इस संबंध में सीएम भजनलाल पर निशाना साधते हुए बोल दिया कि मुख्यमंत्री जी, कागजी जांच का नाटक बंद कर कुछ एक्शन लीजिए। अगर अब भी गुनहगारों को बचाया गया, तो राजस्थान की जनता इस 'सिस्टम की हत्या' को कभी माफ नहीं करेगी।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.