- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। जहां पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अभी भी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियों से मौसममें थीड़ी ठंडक है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 3 से 4 दिनों में प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अलर्ट जारी किया गया है। यानी प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा।
पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर गर्मी का ज्यादा ही प्रभाव लोगों को देखने को मिल रहा है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। बाड़मेर में पारा 44.6 डिग्री और फलोदी में 43.6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए अगले 48 घंटों में भीषण लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वी राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश
दूसरी और पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के जिलों जैसे भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग और अलवर में हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 से 13 मई के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें