Gujarat: भागते हुए थाने पहुंची महिला, पुलिस से बोली पति को मर्द पसंद हैं और जेठ रोज रात को...

Hanuman | Friday, 08 Nov 2024 03:06:57 PM
Gujarat: A woman ran to the police station, told the police that her husband likes men

इंटरनेट डेस्क। गुजरात की राजधानी गांधीनगर से अब एक ऐसा चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक महिला ने अपनी ही पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दोनों का विवाह ढाई साल पहले हुआ था।

खबरों के अनुसार, महिला ने पति और परिवार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि पति शादी वाले दिन से ही उससे दूर-दूर रहने लगा था। उसने परिवार के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाकर कहा कि जेठ भी मेरे साथ अश्लील हरकत करता था। 

29 साल की महिला ने गांधीनगर महिला पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि उसका पति समलैंगिक था। इस बात की जानकारी जेठ को लगी तो वह लगातार मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। जेठ ने उसके साथ रेप करने का भी प्रयास किया। महिला ने बताया कि जेठ कहा करता था कि वह गर्भ धारण करने में मदद करेगा। 

महिला ने पुलिस को बताया कि पति के कई समलैंगिक संबंध हैं। इस सबंध में पूछने पर पति ने परेशान करना शुरू कर दिया था। इसके बाद महिला भागकर पुलिस थाने पहुंची। 

PC: newshinditv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.