HJU के विद्यार्थियों ने समाचार जगत कार्यालय में सीखी अखबार निर्माण की प्रक्रिया

Hanuman | Thursday, 09 Apr 2026 12:49:25 PM
HJU students learned the process of newspaper production at the Samachar Jagat office

जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर के  विद्यार्थियों के लिए बुधवार को दैनिक अखबार समाचार जगत के कार्यालय में शैक्षणिक एवं व्यावहारिक भ्रमण का आयोजन किया गया।  

असिस्टेंट प्रोफेसर (जीएफ) डॉ. सोभित सैनी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने समाचार जगत कार्यालय पहुंचकर न्यूज रूम से लेकर प्रिंटिंग यूनिट तक की संपूर्ण कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। इस दौरान स्टूडेंट्स ने पेज डिजाइनिंग, ले-आउट, समाचार संपादन और पेज मेकिंग की तकनीकी बारीकियां सीखीं, साथ ही प्लेट मेकिंग, रंग संयोजन, प्रिंटिंग मशीनों के संचालन और अखबार की छपाई से लेकर पैकेजिंग तक की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

डॉ. सैनी ने बताया कि इस तरह के व्यावहारिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई गई थ्योरी को मीडिया इंडस्ट्री की वास्तविकता से जोड़ने में मदद करते हैं। विद्यार्थियों ने समाचार जगत की टीम से खबरों के स्रोत, डेडलाइन प्रबंधन और जिम्मेदार रिपोर्टिंग जैसे विषयों पर भी चर्चा की।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.