Iran ने दे डाली है चेतावनी, इस कदम से बंद हो जाएगी दुनिया की इंटरनेट सेवा

Hanuman | Thursday, 23 Apr 2026 03:33:03 PM
Iran Issues Warning: This Move Could Shut Down Global Internet Services

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर को आगे बढ़ाए जाने के बाद ईरान ने अब चेतावनी दे डाली है। इस चेतावनी से दुनिया के देशों की भी टेंशन बढ़ गई है। खबरों के अनुसार,  इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से अब इंटरनेट केबल को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक फारस की खाड़ी में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।

खबरों के अनुसार, अब तक होर्मुज स्ट्रेट को तेल और जहाजों के लिए अहम रास्ता माना जाता था, लेकिन अब खतरा समुद्र के नीचे बिछे इंटरनेट केबल से जुड़ गया है। अगर ईरान इन्हें नुकसान पहुंचाता है तो इंटरनेट सेवा पर बड़ा असर पड़ सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट में मौजूद अंडरसी डेटा केबल काफी संवेदनशील मानी जाती है। ईरान के कदम से फारस की खाड़ी में बड़े स्तर पर इंटरनेट बंद हो सकता है। आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट केवल तेल के लिए ही नहीं, बल्कि डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए भी बहुत ही आवश्यक है।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.