- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अब झारखंड से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अब यहां पर गढ़वा जिले के रमकंडा थाना के एक गांव की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर आरोपी द्वारा दुष्कर्म कर महिला को जंगल में फेंक कर फरार हो गया।
परिजनों ने महिला को जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में पाया। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। इसके बाद पीडि़त महिला को मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता के पति की शिकायत पर पुलिस को बताया कि महिला गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह बकरी चराने के लिए के लिए गई थी। शाम को वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान परिवार के लोगों को महिला जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में अचेत मिली। परिजनों ने महिला के साथ गलत काम होने की आशंका जताई है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें