Bollywood: 43 वर्षीय महिला 23 साल के भांजे को दे बैठी अपना दिल, फिर दोनों ने मिलकर किया ऐसा, अब...

Hanuman | Thursday, 29 May 2025 09:09:28 AM
Bollywood: Amrish Puri got angry at Aamir Khan, he did this in front of everyone on the film set

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत के अमीनगर सहाय क्षेत्र में अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपको भी विश्वास नहीं होगा। यहां सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 43 वर्षीय एक महिला  अपने से 20 साल छोटे शादीशुदा रिश्ते के भांजे से प्यार कर बैठी। महिला के 19 साल का बेटा और 17 साल की बेटी भी है।

प्यार को परवान चढ़ाने के लिए दो सप्ताह पहले महिला और उसका भांजा घर से फरार होकर राजस्थान के भिवाड़ी पहुंच गए। पुलिस एक होटल से अब दोनों को बरामद कर लिया है। 

खबरों के अनुसार, 43 वर्षीय एक महिला का विवाह पड़ोसी गांव में हुई थी। विवाह के बाद से ही महिला का अपनी बहन के यहां आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान महिला का 23 वर्षीय रिश्ते के भांजे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिजनों को इस बात की भनक लगने पर उन्होंने दोनों पर बंदिश लगानी शुरू कर दी। जिसके बाद दो सप्ताह पूर्व महिला अपने प्रेमी भांजे के साथ घर से फरार हो गई।

महिला का भांजे के साथ चार सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि महिला का उसके भांजे के साथ पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की चर्चा आस-पड़ोस में भी हो रही थी। बाद में परिवार के लेागों ने महिला पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी थीं। इसके बाद महिला ने भांजे के साथ फरार होने का कदम उठाया। अब पुलिस दोनों को तलाश कर चुकी है। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.