- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के करौली जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां के सूरौठ थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में हेड मास्टर की मौत और 10 से 15 बच्चों के घायल होने जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि ये निजी स्कूल इंदिरा गांधी बस है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद सूरौठ पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि हादसा बस का संतुलन बिगड़ने के कारण ये सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे के दौरान बाइक से जा रहे डेड मास्टर भूर सिंह मीणा बस की चपेट में आने से मौत हो गई। भूर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें