Landslide : बोलिविया में जबरदस्त भूस्खलन, 5 खनिकों की मौत

Samachar Jagat | Friday, 27 May 2022 09:02:31 AM
Landslide  : Massive landslide in Bolivia kills 5 miners

सूक्र, बोलिविया |  मध्य बोलिविया में एक नदी के किनारे सोना निकालने का काम कर रहे श्रमिकों में से पांच की अचानक आए भूस्खलन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी।पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल कोचाबम्बा विभाग के कोकापाटा शहर में हुआजचमायु समुदाय में त्रासदी का शिकार हुए लोगों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच थी।

क्षेत्रीय पुलिस कमांडर ने कहा,''यह हादसा बुधवार को हुआ। फाल्सुरी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को बुधवार देर रात इसकी सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद वे पुलिस के साथ घटनास्थल पर गए, जहां उन्होंने पांच शवों के दबे होने की पुष्टि की।'’ कोचाबांबा सरकार के खनन सचिव एलुटेरियो गैलिडो ने गुरुवार तड़के मलबे से निकालकर शवों को बरामद किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन आने के दौरान कुछ अन्य खनिक जान बचाकर भागने में सफल रहे थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.