Rajasthan Assembly Elections: दीया कुमारी ने अब कांग्रेस को लेकर बोल दी ये बड़ी बात 

Hanuman | Tuesday, 07 Nov 2023 12:41:30 PM
Rajasthan Assembly Elections: Diya Kumari now said this big thing about Congress

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। राजधानी जयपुर के विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार दीया कुमारी ने अब कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा है कि एक चुनावी जनसभा में कहा कि यह चुनाव देश और प्रदेश को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ हैं।

भाजपा नेता दीया कुमारी सोमवार को इस दौरान कहा कि कहा कि यह चुनाव 70 सालों से देश का बंटाधार करने वाली ताकतों के खिलाफ है। भाजपा सांसद ने तो इस दौरान कांग्रेस को प्रदेश की जर्जर हालत की जिम्मेदार भी ठहरा दिया है।

उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करके समुदाय विशेष को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। दीया कुमारी ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि कांग्रेस सरकार को हमारी बेटियों का दुख नजर नहीं आता, सडक़ों पर बेहाल होते युवा नजर नहीं आते।

PC: herzindagi



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.