Madhya Pradesh : आग लगने के कारण दो बालिकाओं की मृत्यु

Samachar Jagat | Monday, 11 Apr 2022 11:15:41 AM
Madhya Pradesh : Two girls die due to fire

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नयागांव टीलामजरा में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो सगी बहनों की जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल की इस घटना में मृत बालिकाओं की पहचान हिमांशी 4 वर्ष और नित्या ढाई वर्ष के रूप में हुयी है।

दोनों बच्चियों के माता-पिता काम पर गए थे और वे झोपड़ी में दो अन्य सहेलियों के साथ खेल रही थीं, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। उसकी सहेलियां किसी तरह झोपड़ी से बाहर भाग गईं और यह दोनों बहनें झोपड़ी के अंदर ही रह गयीं। आसपास के लोगों ने आग बुझायी और तब तक दोनों बहनें आग में झुलस चुकी थीं। सूत्रों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.