Maharashtra Crime Update : नाश्ता नहीं परोसने की बात से नाराज ससुर ने बहु को मारी गोली, घायल

Samachar Jagat | Friday, 15 Apr 2022 11:28:19 AM
Maharashtra Crime Update :  Angered by not serving breakfast, father-in-law shot at daughter-in-law, injured

ठाणे : ठाणे इलाके के राबोडी थाना क्षेत्र में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने कथित तौर पर बहू को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है और यहां एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है। पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुई।

उन्होंने शिकायत में कहा कि जब पीड़िता ने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घाटेकर ने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ससुर ने यह हमला किसी अन्य उकसावे का कारण तो नहीं किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.