Maharashtra : बड़े भाई की हत्या के आरोप में व्यक्ति, उसकी पत्नी, बेटा गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 16 Jul 2022 05:12:01 PM
Maharashtra: Man, his wife, son arrested for killing elder brother

ठाणे (महाराष्ट्र) : ठाणे शहर के कपूरबावड़ी इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी, बेटे और एक सहयोगी की मदद से अपने बड़े भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कपूरबावड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात नंदकुमार ठाकुर (52) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

उन्होंने बताया, ''हमने राजेश ठाकुर (47), उसकी पत्नी दीपा (43), बेटे निखिल (2०) और एक अन्य व्यक्ति दिनेश तिवारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। राजेश, नंदकुमार का छोटा भाई है और उसने संपत्ति विवाद के चलते अपने भाई की हत्या की।’’ उन्होंने बताया कि नंदकुमार पर हुए हथौड़े से हमला किया था। हमले में ठाकुर परिवार की एक महिला रिश्तेदार भी घायल हो गयी। उन्होंने कहा, ''घटना में प्रयुक्त हथौड़ा और मिर्च पाउडर को मौके से बरामद कर लिया गया है। राजेश, दीपा और निखिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.