सांसद Hanuman Beniwal ने अब भजनलाल सरकार के सामने रख दी हैं ये मांगें

Hanuman | Wednesday, 08 Apr 2026 02:29:42 PM
MP Hanuman Beniwal has now placed his demands before the Bhajanlal government

जयपुर। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर, मेड़ता सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित कृषि व अनाज मंडियों में बारिश के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान को लेकर भजनलाल सरकार के सामाने कई मांगें रखी हैं।

डोटासरा ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर,मेड़ता सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित कृषि व अनाज मंडियों में बारिश के कारण हजारों अनाज की बोरियां भीगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

मंडियों में पर्याप्त शेड और गोदामों की कमी तथा किसानों द्वारा लाए गए अनाज की समय पर खरीद नहीं होने व खरीद हो जाने के बाद भी अनाज का भंडारण नहीं होने से हर वर्ष बारिश के कारण ऐसी स्थिति बनती है। कल विभिन्न स्थानों से किसानों ने मुझे दूरभाष पर तेज बारिश से हुए नुकसान के संदर्भ में अवगत करवाया।

बेनीवाल ने ने कहा कि मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  से अपील है कि मंडियों में बारिश के कारण किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है इसलिए किसानों के इस नुकसान की भरपाई के लिए विशेष निर्देश जारी किए जाए और सभी मंडियों में अस्थाई शेड की व्यवस्था की जाए तथा स्थाई भंडारण (वेयरहाउस) क्षमता बढ़ाई जाए व मंडियों में खरीद प्रक्रिया को तेज किया जाए, मैंने लोक सभा में भी मंडियों में भंडारण व्यवस्था से जुड़ी कमियों के मामले को उठाया था।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.