New Delhi : वैवाहिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और सास पर चाकू से किए वार

Samachar Jagat | Monday, 29 Aug 2022 10:27:59 AM
New Delhi : Due to marital discord, a man stabs his wife, daughter and mother-in-law with a knife

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में कथित तौर पर वैवाहिक कलह के चलते एक व्यक्ति (37) ने अपनी पत्नी, बेटी और सास पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी सिद्धार्थ इंजीनियर है और गुरुग्राम में 'टेक्निकल सपोर्ट एसोसिएट’ के तौर पर काम करता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुईं अदिति शर्मा (37), उनकी आठ वर्षीय बेटी और मां माया देवी (60) को वसुंधरा एन्क्लेव के धर्मशिला नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया प्रथम दृष्टया यह वैवाहिक कलह का मामला प्रतीत होता है। दंपति का दीवानी एवं पारिवारिक अदालत में मुकदमा भी चल रहा है। कश्यप ने बताया कि कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.