Rajasthan विधानसभा में बढ़ी कांग्रेस विधायकों की संख्या, प्रमोद जैन भाया ने ली शपथ

Hanuman | Tuesday, 25 Nov 2025 02:33:45 PM
Number of Congress MLAs increases in Rajasthan Assembly, Pramod Jain Bhaya takes oath

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़ गई है। बारां जिले की अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस एमएलए बने प्रमोद जैन भाया को आज विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अपने चैंबर में शपथ दिलाई।

इसके साथ ही विधानसभा में भी विधायकों की संख्या भी 200 हो गई है। आज शपथ ग्रहण समारोह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, हिण्डोली विधायक अशोक चांदना सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ विधायक मौजूद रहे। प्रमोद जैन भाया के शपथ लेते ही विधानसभा में कांग्रेस का आधिकारिक संख्या बल 66 से बढ़कर 67 हो गया है। वहीं बीजेपी समेत अन्य सहयोगियों के पास 118 सीटें अभी हैं। अंता से भाया के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस की विधानसभा के अंदर स्थिति मजबूत हो गई है।

गौरतलब है कि 14 नवंबर को आए अंता विधानसभा उपचुनाव में प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को इस चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी थी।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.