मिडिल ईस्ट में जल्द ही समाप्त हो जाएगी जंग, Donald Trump ने दिया है अब बड़ा बयान

Hanuman | Wednesday, 01 Apr 2026 01:03:52 PM
The war in the Middle East will soon come to an end,Donald Trump has now issued a major statement

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है। इस बात के संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं। मिडिल ईस्ट में बीते एक महीने से छिड़े युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अब दावा कि ये युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने ईरान से अमेरिकी सुरक्षा बलों को हटाने का संकेत दिया है।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब बोल दिया कि जैसे ही अमेरिकी सेनाएं इस इलाके से हटेंगी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अपने आप फिर से खुल जाएगा।। एक साक्षात्कार में उन्होंने बोल दिया कि हम अब वहां ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे। हम अभी उन्हें पूरी तरह से तबाह कर रहे हैं, यह पूरी तरह से खात्मा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में आगे बोल दिया कि अब हमें वहां ज्यादा वक्त तक रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हमें उनके हमलों को रोकने के मामले में अभी और काम करना है। उनके पास जो भी हमला करने की क्षमता बची है, उसे खत्म करना है।

PC: thewire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.