- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। आज असम के गोगामुख में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा इस बार जीत की हैट्रिक लगाएगी।
। उन्होंने कहा कि बीजेपी के दस साल के शासन ने असम में 'सेवा' और 'सुशासन' के एक नए दौर की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने इस चुनावी सभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि इस बार भाजपा-एनडीए सरकार की हैट्रिक लगनी तय है और कांग्रेस की पराजय की हैट्रिक भी तय है। कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है।
उन्होंने कहा कि असम के पास संसाधनों की कभी कमी नहीं रही है लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को भी बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को भी कभी जुड़ने नहीं दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए हमेशा पावर पॉलिटिक्स और अपना परिवार ही फर्स्ट रहा है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें