- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान का एक बार फिर से आतंकियों के साथ रिश्ता साबित हो गया है। फैसलाबाद के अंदर पाक पीएम शहबाज शरीफ का सहयोगी लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वॉन्टेड आंतकी हाफिज सईद के बेटे से हाथ मिलाता नतर आया। इसकी सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो ने आतंकवादियों के गढ़ के रूप में पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है।
इससे पहले भी कई बार पाक राजनीतिक नेतृत्व और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के बीच गहरे गठजोड़ का पर्दाफाश हो चुका है। खबरों के अनुसार पाक पीएम शहबाज शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह की फैसलाबाद में एक शादी के दौरान तल्हा सईद के साथ फोटो सामने आई है।
आपको बता दें कि तल्हा सईद 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा है। इस मुलाकात के दौरान तल्हा सईद और राणा सनाउल्लाह खुले तौर पर बातचीत करते और हाथ मिलाते हुए दिखाई दे दिए। हालांकि ये फोटो कब की है इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें