Odisha: सबूत के तौर पर बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया भाई, देखकर उड़े सभी के होश

Hanuman | Tuesday, 28 Apr 2026 02:53:34 PM
Odisha: Brother Arrives at Bank Carrying Sister's Skeleton as Evidence; Everyone Left Stunned by the Sight

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के केओंझार जिले से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपका दिल दहल जाएगा। यहां पर इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सिस्टम की सख्ती और कागजी नियमों के आगे एक गरीब आदिवासी को कुछ ऐसा करना पड़ा है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। इस आदिवासी को अपनी मृत बहन का कंकाल ही सबूत बनाकर बैंक तक लाना पड़ा। ये देखकर सभी के होश उड़ गए।  केवल 19,300 के लिए भाई को ऐसा करना पड़ा है।  

खबरों के अनुसार, केओंझार जिले के पटना ब्लॉक के मल्लीपासि इलाके में स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक में एक व्यक्ति अपनी बहन के कंकाल को कंधे पर लेकर पहुंचा। खबरों के अनुसार, डियानाली गांव के जीतू मुंडा की बहन कालरा मुंडा का उक्त बैंक में खाता था।

इस खाते में 19,300 जमा थे। कालरा की दो महीने पहले मौत हो चुकी थी। जीतू ही उसका इकलौते जीवित रिश्तेदार था। जीतू बहन के खाते से रुपए निकलवाने बैंक पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने खाताधारक को लेकर आने या डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस होने का प्रमाण मांगा। इसके बाद युवक ने ये कदम उठाया।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स ????

चिलचिलाती धूप में यह शख्स अपनी बहन का कंकाल लादे बैंक पहुंचा.सिर्फ़ यह साबित करने के लिए कि उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी है.

यह शख़्स अपनी बहन के खाते से 20,000 रुपये निकालने के लिए बार बार बैंक का चक्कर लगा रहा था. लेकिन बैंक मैनेजर बार बार यही कह… pic.twitter.com/x9Anm8Sran — Priya singh (@priyarajputlive) April 28, 2026




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.