- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक जाएगी। यहां के घरेलू विवाद का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, गृह क्लेश से परेशान एक महिला ने कुएं में कूद कर जान देने का प्रयास किया।
महिला के कूदने के बाद उसे बचाने के चक्कर में पति, देवर और ननद भी एक-एक कर कुएं में कूद गए। इससे दोनों सगे भाइयों की कुएं में गैस बनने से मौत हो गई। वहीं महिला और उसकी ननद की हालत भी गंभीर बन हुई है।
खबरों के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे बादीपुर निवासी रवीन्द्र (26) के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रवीन्द्र ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत होकर पत्नी ने घर से बाहर निकल कर गहरे कुएं में छलांग लगा दी। पत्नी को कुएं में डूबता देख पति रवीन्द्र और देवर ने कुएं में छलांग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर बहन भी कुएं में कूद गई। इससे महिला के पति और देवर की मौत हो गई।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें