Donald Trump ने फिर से ठुकरा दिया है ईरान का प्रस्ताव

Hanuman | Tuesday, 28 Apr 2026 12:06:30 PM
Donald Trump has once again rejected Iran's proposal

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान की ओर से अमेरिका के सामने रखे प्रस्ताव में तीन शर्तें शामिल थी। पहली शर्त थी कि अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहा युद्ध खत्म हो और आगे हमला न करने की गारंटी मिले, दूसरी शर्त थी कि अमेरिका की समुद्री नाकेबंदी हटे, होर्मुज खुले और जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो वहीं तीसरी और आखिरी शर्त थी कि परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन जैसे विवादित मुद्दों पर बात हो।

खबरों के अनुसार, ईरान के इस प्रस्ताव को ट्रंप मानने को तैयार नहीं हैं। डोनाल्ड ट्रंप सरकार का मानना है कि अगर बिना परमाणु कार्यक्रम का मामला सुलझाए बिना होर्मुज खोला, तो बातचीत में अमेरिकी पक्ष कमजोर हो जाएगा। इसलिए दोनों का हल एक साथ ही निकाला जाना चाहिए। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दो दिन में दूसरी बार ईरान का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया है। परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अहम मुद्दों पर अब तक दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी है। 

अमेरिका ने ईरान के सामने रखी है ये शर्त
अमेरिका ने ईरान के सामने  20 साल तक अपना परमाणु कार्यक्रम रोकने की शर्त रखी हैं। वहीं अपने पास मौजूद 440 किलो समृद्ध यूरेनियम सौंप दे। ईरान ने अमरिका की इन मांगों को बहुत ज्यादा और अनुचित करार दिया है। उसने इन्हें मानने से इंकार किया है। दुनिया के देशों को अमेरिका और ईरान विवाद खत्म होने का इंतजार है। इस विवाद के कारण दुनिया के देशों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

PC: newsonair

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.