टूट गया सीजफायर, पाकिस्तान ने मोर्टार और मिसाइलों से किया अफगानिस्तान पर हमला, 7 की मौत, 85 घायल

Hanuman | Tuesday, 28 Apr 2026 03:55:26 PM
Ceasefire Shattered: Pakistan Attacks Afghanistan with Mortars and Missiles; 7 Dead, 85 Injured

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चीन की मध्यस्थता में हाल ही हुआ सीजफायर टूट गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमला किया है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान ने अब मोर्टार और मिसाइलों से पूर्वी अफगानिस्तान में एक यूनिवर्सिटी और घरों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि इस पाकिस्तानी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई और 85 लोग घायल हो गए।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान की सीमा से अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी इलाकों में मोर्टार और मिसाइलों से हमला किया है। अफगान तालिबान सरकार के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमले में एक यूनिवर्सिटी और आसपास के घर प्रभावित हुए।

पाकिस्तान की सेना की ओर से भी इस हमले की पुष्टि की गई है। पाक ने इसे खुफिया जानकारी पर आधारित सटीक कार्रवाई करार दिया है। पाकिस्तान की अेर से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और आईएसआईएस-के के ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। वहीं अफगानिस्तान की ओर से इस नागरिक इलाकों पर हमला करार दिया गया है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.