हमारी संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा पर आधारित : Bhajanlal

Hanuman | Tuesday, 10 Feb 2026 03:28:31 PM
Our culture survey is based on the concept of Bhavantu Sukhinah: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर के आराध्य प्रभु गोविन्द देव के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। सीएम ने मंदिर परिसर स्थित जय निवास उद्यान से विधिवत पूजा-अर्चना कर विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत-महात्मा राष्ट्र को सही दिशा देकर सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहे हैं तथा इनके विचार मानवता, सेवा एवं सद्भावना का संदेश देते हैं। सीएम भजनलाल ने इस दौरान युवाओं से आह्वान किया कि संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करें तथा भारत की गौरवाशाली परम्परा को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

बाबा बालनाथ ने भारतीय धर्म एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने में अद्वितीय योगदान दिया। इसी परंपरा का बाबा बस्तीनाथ महाराज भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की अवधारणा पर आधारित है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का संदेश देती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने बस्तीनाथ महाराज को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

PC:  dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.