Punjab's Phagwara : मुठभेड़ के बाद गिरोहबाज भागने में कामयाब

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 03:19:01 PM
Punjab's Phagwara : The gangsters managed to escape after the encounter

फगवाड़ा |  पंजाब के फगवाड़ा में एक गिरोहबाज ने गुरुवार देर रात चारों ओर से घेरने पर पुलिस पर गोली चला दी और पुलिस ने भी जवाबी फायरिग की लेकिन वह अंतत: भागने में सफल रहा। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज बचन सिह संधु ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को कल रात नौ बजे खुफिया सूचना मिली थी कि 18 जून को अपने कार चालक की हत्या का आरोपी अहमदपुर गांव निवासी गिरोहबाज राजन भागने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी की और एक पुलिस टीम बनाई गई। रात करीब साढ ग्यारह बजे पुलिस उपाधीक्षक अछरू राम शर्मा और उप निरीक्षक सुखविदर सिह की टीम ने राजन की कार को घेरने पर राजन ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस उपाधीक्षक और उप-निरीक्षक ने भी जवाबी फायरिग की लेकिन राजन कार में भागने में सफल रहा।पुलिस ने राजन के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस को भी हाई अलर्ट किया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.