Rajasthan Assembly Elections: प्रियंका गांधी की मौजूदगी में अशोक गहलोत ने बोल दी ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 08:42:22 AM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot said this big thing in the presence of Priyanka Gandhi

जयपुर। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को चित्तौडग़ढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया।

चित्तौडग़ढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि उठे हुए हाथ, गगनभेदी ललकार,चित्तौडग़ढ़  बोला फिर कांग्रेस सरकार। 

कहीं लहराता परचम, कहीं युवाओं का उद्घोष तो कहीं महिलाओं की आवाज से चित्तौडग़ढ़ ने कांग्रेस की 7 गारंटियों का दिल से स्वागत किया।
कांग्रेस गारंटी रैली के ये दृश्य प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, उदयलाल आंजना, राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी, शंकर बैरवा, बद्री लाल जाट की विजय व नं 1 राजस्थान निर्माण में सुनहरे अक्षरों से अंकित होंगे।

PC:  twitter 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.