Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस ने इन मंत्रियों को टिकट देकर खेला बड़ा दांव

Samachar Jagat | Monday, 23 Oct 2023 09:48:39 AM
Rajasthan Assembly Elections: Congress played a big gamble by giving tickets to these ministers

खेल डेेेस्क। राजस्थान में अगले महीने  होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस की ओर से इस सूची में 15 मंत्रियों को टिकट देकर बड़ा दांव खेला गया है।

वहीं 14 विधायकों के फिर से टिकट रिपीट किए हैं। कांग्रेस की ओर से रविवार को घोषित दूसरी सूची में  बीडी कल्ला, विजेंद्र सिंह ओला, गोविंदराम मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुंतला रावत, विश्वेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, भजनलाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, परसादी लाल मीणा, सुखराम बिश्नोई, अर्जुन सिंह बामनिया, उदयलाल आंजना, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया आदि मंत्रियों को जगह दी गई है। 

वहीं मौजूदा विधायक रघु शर्मा, मेवाराम जैन,अमीन कागजी, रफीक खान, जगदीश चंद्र जांगिड़, विनोद कुमार चौधरी, अनिल कुमार शर्मा, हाकम अली, सुरेश मोदी, गुरमीत सिंह कुन्नर, रोहित बोहरा, राजकुमार शर्मा, अशोक बैरवा, दयाराम परमार और उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी को भी टिकट दिया गया है। 

PC: newsclick 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.