Rajasthan Assembly Elections: गहलोत और पायलट सहित इन दिग्गज नेताओं को टिकट मिलना है लगभग तय!

Samachar Jagat | Friday, 20 Oct 2023 10:45:08 AM
Rajasthan Assembly Elections: These veteran leaders including Gehlot and Pilot are almost certain to get tickets!

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची आज आ सकती है। पहली सूची में उन सभी उम्मीदवारों के नाम शामिल किए जाने की संभावना हैं, जो लम्बे समय से जीत हासिल कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसारा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कई मंत्रियों के नाम पहली सूची में शामिल किए जा सकते हैं। सरदारपुरा से अशोक गहलोत, टोंक से सचिन पायलट, नाथद्वारा से डॉ. सीपी जोशी, बायतु से हरीश चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, कांकरोली से रघु शर्मा, जहाजपुर से धीरज गुर्जर को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। 

इनके अलावा सलूंबर से रघुवीर मीना, अंता से प्रमोद जैन भाया, बागीदौरा से महेंद्र जीत सिंह मालवीय, लालसोट से परसादी लाल मीना, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया, सिविल लाइंस से प्रतापसिंह खाचरियावास, डीग-कुम्हेर से विश्वेन्द्र सिंह, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, सपोटरा से रमेश मीना, झुंझुनू से बृजेन्द्र ओला, मांडल से रामलाल जाट को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं कई अन्य नेता भी हैं जिन्हें इस बार भी टिकट मिलेगा। 

PC: abplive



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.