Rajasthan: भजनलाल सरकार ने आमजन के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम, जारी हुई वित्तीय स्वीकृतियां

Hanuman | Saturday, 22 Nov 2025 08:43:55 AM
Rajasthan: Bhajanlal government has taken this big step in the interest of the common people, financial approvals have been issued

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब आमजन का बड़ी सौगातें दी हैं। भजनलाल सरकार के राज्य बजट में घोषित विकास कार्यों को धरातल पर लाने के लिए वित्त विभाग के व्यय-3 अनुभाग ने गत 14 नवम्बर से 21 नवम्बर तक विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां जारी की हैं। इससे आमजन से जुड़े कई काम होंगे। वित्त विभाग की ओर से अतिरिक्त पीएचईडी में जेजेएम हेतु कार्यादेश जारी करने की सहमति भी दी गई है।

वित्त विभाग की ओर से राजधानी जयपुर की सांगानेर तहसील में गुलार डायवर्जन डैम की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य एवं गुलार से बदलाई फीडर तक चैनलाईजेशन कार्य हेतु 25.92 करोड रुपए, भरतपुर जिले के मोती महल चैनल 206 से बछमडी रोड ब्रिज चैनल 222 तक के नवीनीकरण कार्य हेतु 15.28 करोड रुपए तथा झालावाड जिले की डाग तहसील में किशन नगर गांव में सौर ऊर्जा प्रणाली से स्प्रिंकलर द्वारा किशन नगर लघु सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य हेतु  16. 05 करोड़ रूपए की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है। ये तीनों कार्य जल संसाधन विभाग के हैं।  जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जयपुर शहर एवं जयपुर जिले के शहरी कस्बों में आगामी मार्च  तक टैंकरों से पेयजल सप्लाई के लिए 7.33 करोड रूपये की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है।

नवीनतम तकनीक आधारित राजनेट 2.0 किया जाएगा स्थापित

 सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा प्रदेश के कोने-कोने में ई—गवर्नेंस के माध्यम से सरकारी सेवाओं को सुलभ रूप से पहुंचाने की दृष्टि से डिजिटल आधारभूत ढ़ांचे को और अधिक सुरक्षित करने हेतु नवीनतम तकनीक आधारित राजनेट 2.0 स्थापित करने हेतु 40280 करोड रुपए की सहमति प्रदान की गई है।  एनसीआर और एनसीएपी शहरों के लिए एंटी स्मोग गन, स्मॉग टॉवर ओन हेवी ट्रैफिक एरिया, गॉबलर  मशीन, मैकेनिकल रोड्स स्वीपर, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन्स संबंधी कार्यों के लिए 14.72 करोड़ रूपये  की सहमति प्रदान की गई।

PC: dipr.rajasthan 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.