Rajasthan: सीपी जोशी ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, कहा-ना इनके पास नीति है, ना नेतृत्व

Samachar Jagat | Saturday, 24 Feb 2024 01:33:52 PM
Rajasthan: CP Joshi called Congress a sinking ship, said - they neither have policy nor leadership

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी अपने संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के दौरे पर हैं और इस समय लोकसभा चुनावों की तैयारी में लगे है। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब डूबता जहाज है। इनके पास ना इसकी नीति है, ना नेतृत्व है और ना उनकी कोई नियत है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके बाद उन्होंने कहा की इसलिए कांग्रेस के लोग पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। लोगों का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इर्दगिर्द जितने भी युवा नेता थे। सब उनको छोड़कर चले गए। जहां जहां यात्रा जाती है। यात्रा निकालने के बाद लोग कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा की इससे साफ जाहिर हो गया है कि कांग्रेस से लोगों का विश्वास उठ चुका है। जोशी भाजपा में कांग्रेस नेताओं के आने के सवाल पर मीडिया में प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव के समय ही नहीं बल्कि जनता के बीच हर समय सक्रिय रहती है।

pc- india tv hindi

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।   



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.