Rajasthan: सचिन पायलट ने राजस्थान में ही नहीं अब रायपुर में भी कर दिया ये बड़ा काम, पार्टी कर सकती है उनकों...

Shivkishore | Saturday, 25 Feb 2023 09:42:41 AM
Rajasthan: Sachin Pilot has done this big work not only in Rajasthan but also in Raipur, the party can help him...

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। इस महाधिवेश में शामिल होने के लिए देशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे है। इसके साथ ही पार्टी के सारे बड़े नेता भी यहां पर मौजूद है। राजस्थान से भी कई कार्यकर्ता और बड़े नेता यहां पर है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी यहा पर मौजूद है। इस मौके पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा और कहा की इस महाधिवेशन से ही 2024 के लिए एनडीए की सरकार का रिवर्स काउंटडाउन शुरू हो गया है। 

इस मौके पर उन्होंने कहा की कांग्रेस का यह महाधिवेशन बहुत मायने रखता है। यहां जो प्रस्ताव पारित होंगे जो संदेश जाएगा उसे हर कार्यकर्ता तक पहुंचाया जाएगा। आपकों बता दें की अधिवेशन में कांग्रेस के बड़े कार्यकर्ता भाग ले रहे है। 
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.