Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक

Samachar Jagat | Friday, 14 Apr 2023 08:32:10 AM
Rajasthan: Union Minister Gajendra Singh gets relief from High Court, interim stay on arrest

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में 6 महीने का समय बचा है और उसके साथ ही एक बार फिर से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह और सीएम अशोक गहलोत आमने सामने हो गए है। इसका कारण यह है की राजस्थान हाईकोर्ट ने संजीवनी क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी में 953 करोड़ के कथित घोटाले में गजेंद्र सिंह शेखावत को राहत प्रदान की है। यानी उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार कोर्ट ने 30 मई तक एसओजी और राजस्थान के कई पुलिस थानों में दर्ज मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट से राहत मिलने के बाद एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत जोरदार हमला बोला। शेखावत ने कहा, ’गहलोत जी सीएम हैं या साजिशकर्ता?।

इधर हाई कार्ट से राहत मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने भी गजेंद्र सिंह के खिलाफ हमला किया और कहा की प्रधानमंत्री को ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। गहलोत ने कहा की गजेंद्र सिंह को शर्म आनी चाहिए और उन्हें पीड़ितों का पैसा वानस लौटा देना चाहिए। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.