Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पड़ रही है प्रचंड गर्मी, जारी हुआ अब ये अलर्ट

Hanuman | Wednesday, 22 Apr 2026 08:10:56 AM
Rajasthan Weather Update: Intense heat grips the state; this alert has now been issued

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों गर्मी की तपन बढ़ती जा रही है। गर्मी ने लोगों को एक तरह से झुलसाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इसी कारण लोगों का दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने एक्स के माध्यम से बताया कि वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के मध्य रिकॉर्ड हो रहे हैं जो कि सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर हैं। राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री से. दर्ज होने व उत्तरी राजस्थान में 23-25 अप्रैल को कहीं-कहीं हीट वेव की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 22-23 अप्रैल को धूलभरी तेज सतही हवाएं (20 से 30 Kmph) चलने की संभावना है।

इन जिलों में आज और कल चल सकती हैं धूलभरी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली और आसपास के क्षेत्रों में आज और कल 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को गर्मी की परेशानी से बचने के लिए पानी अधिक पीने और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी गई है। वहीं बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस दिनों गर्मी का प्रचंड रूप लोगों को देखने को मिल रहा है।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.