Rajasthan weather update: प्रदेश में बढ़ने वाला है शीतलहर का प्रभाव, जारी हुई ये चेतावनी

Hanuman | Wednesday, 24 Dec 2025 07:56:37 AM
Rajasthan weather update: The cold wave is expected to intensify in the state, this warning has been issued

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते सर्दी और बढ़ गई है। अजमेर, जयपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, चूरू, नागौर, जालौर, सिरोही, करौली और दौसा के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को सर्दी का कहर झेलना पड़ रहा है।

 मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू हो रहा है। इसका प्रभाव कल से महसूस होने लगेगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव शेखावाटी जिलों और उसके आस-पास के इलाकों में देखने को मिलेगा। अभी शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) और शेष भागों में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड हुआ है।

प्रमुख शहरों में मंगलवार को इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को  राजधानी जयपुर में 10.0 डिग्री, पिलानी में 6.0 डिग्री, सीकर में 3.6 डिग्री, कोटा में 10.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.8 डिग्री, अजमेर में 8.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.2 डिग्री, अलवर में 7.8 डिग्री, बाड़मेर में 12.0 डिग्री, जैसलमेर में 11.0 डिग्री, जोधपुर में 10.0 डिग्री, बीकानेर में 10.5 डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9.4 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, जालौर में 8.7 डिग्री, सिरोही में 7.3 डिग्री, करौली में 5.9 डिग्री, दौसा में 5.3 डिग्री और झुंझुनूं में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.