- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश में प्री-मानसून की शुरुआत होने से जयपुर सहित कई जिलों में गुरुवार शाम से रुक-रुककर रातभर बरसात होती रही। इससे तापमान में भारी गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के 22 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज राजधानी जयपुर सहित 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 8 जिलों मे येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
राज्य में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने लगा। झुंझुनूं, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर बेल्ट में कुछ स्थानों पर आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं हनुमानगढ़ के नोहर, चूरू के तारानगर एरिया और उसके आसपास दिन में तूफानी बारिश भी हुई। राजधानी जयपुर में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। भरतपुर जिले के झोरोल में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर आंधी से एक निर्माणाधीन दीवार गिरने एक 55 साल की महिला इंद्रा देवी की मौत हो गई। उनका दिव्यांग बेटा घायल हो गया। तेज अंधड़ के दौरान दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों मलबे में दब गए।
गंगानगर जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में श्रीगंगानगर जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं विभाग ने चूरू में 43.2, जैसलमेर में 43, फलोदी में 42.8, बीकानेर में 42, पिलानी में 42.9, बाड़मेर में 41.9, फतेहपुर में 41.2 और जोधपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया है।
PC: khetivyapar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें