Rahul Gandhi ने कसा तंज, कहा- मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती…

Hanuman | Thursday, 04 Jun 2026 03:06:03 PM
Rahul Gandhi took a jibe

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को निशाने पर लिया है। कांग्रेस राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने मध्यप्रदेश के नवगठित मऊगंज जिले के मगनिया गांव की रहने वाली छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

राहुल गांधी ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ coaching कर सके।

कांग्रेस सांसद ने इस संबंध में आगे कहा कि एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया। फिर NEET पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। उस अनिश्चितता में आकांक्षा हमें छोड़ कर चली गई। आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं - मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है और धर्मेंद्र प्रधान जी? आज भी कुर्सी पर हैं। फिर वही कमेटी। वही ट्रांसफर। वही जाँच। न सुधार, न न्याय।

पीएम मोदी पर लगाया ये आरोप

 राहुल गांधी ने तंज करते हुए कहा कि मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती, आती-जाती रहती है। लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.