ओडिशा में बस पलटने से छह पर्यटकों की मौत, 45 घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 25 May 2022 10:43:20 AM
Six tourists killed, 45 injured as bus overturns in Odisha

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले के कलिग घाटी में मंगलवार देर रात बस के पलट जाने से पश्चिम बंगाल के कम से कम छह पर्यटकों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार महिला सहित दो पुरुषों की मौत हुई है।घायल हुए 45 लोगों में से 30 को भंजनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया और 15 की हालत गंभीर है, जिन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।


एमकेसीजी अस्पताल ने कहा कि यहां भर्ती सभी 15 मरीजों की हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार, हावड़ा जिले के उधमपुर इलाके से बच्चों सहित 60 से अधिक यात्रियों को लेकर पर्यटक बस दरिगबाड़ी से पश्चिम बंगाल लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद, भंजनगर पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

अभी तक दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कुछ यात्रियों ने कहा कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.