इंतजार शास्त्र पर मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के जवाब केवल मुद्दे से भटकाने वाले हैं: Gehlot

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 12:52:15 PM
The Chief Minister and BJP leaders' responses regarding the 'politics of waiting' are merely an attempt to divert attention from the issue: Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंतजारशास्त्र के माध्यम से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री समेत अलग-अलग मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं के छपे जवाब का लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हें जवाब को केवल मुद्दे से भटकाने वाला बताया है।

अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि इंतजार शास्त्र के माध्यम से हमने सवाल उठाए कि जनता के करोड़ों रुपए खर्च कर जो शानदार इमारतें बनाई गई हैं उन्हें भाजपा सरकार शुरू कर जनता को समर्पित क्यों नहीं कर रही है। आज समाचार पत्र में सात दिन में सात प्रोजेक्ट के बारे में उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री समेत अलग-अलग मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं के जवाब छपे हैं जो केवल मुद्दे से भटकाने वाले हैं।

अशोक गहलोत ने संबंध में आगे कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि किसी नेता ने भी तथ्यात्मक जवाब देकर यह नहीं बताया कि ये प्रोजेक्ट कब जनता को समर्पित होंगे। इससे जनता में भयंकर आक्रोश है। इन सात पर ही भाजपा के लोग जवाब नहीं दे सके जबकि इंतजारशास्त्र के बाकी अध्याय तो अभी आने बाकी हैं। ये जवाब दिखाते हैं कि भाजपा सरकार का विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। ये केवल और केवल ध्रुवीकरण एवं असत्य की राजनीति करते हैं।

 जयपुर का दिव्यांग विश्वविद्यालय 2 कमरों में सिमटा

इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा 'इंतज़ारशास्त्र' - चैप्टर 8, भाजपा सरकार का दिव्यांगों के हक पर प्रहार! क्या गांधी और बाबा आम्टे के नाम से इतनी चिढ़ है कि दिव्यांगों का भविष्य दांव पर लगा दिया? जयपुर का दिव्यांग विश्वविद्यालय 2 कमरों में सिमटा है और जोधपुर में काम ठप। राजनीतिक प्रतिशोध की ये कैसी आग, जिसमें प्रदेश का विशेष योग्यजन झुलस रहा है? सरकार जवाब दे!

PC:  firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.