आरआईसी गेस्ट हाउस का बजट रोककर सरकार जनता का पैसा महंगे होटलों पर लुटा रही: Gehlot

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 03:20:03 PM
The government is squandering public money on expensive hotels by withholding the budget for the RIC Guest House : Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब इंतजारशास्त्र: चैप्टर-9 के माध्यम से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि इंतजारशास्त्र: चैप्टर-9, पीएम मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों ने जिस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में हुए आयोजन में भाग लिया और इसे सराहा, भाजपा सरकार ने उस आरआईसी के 'गेस्ट हाउस' का काम क्यों रोका?

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि आरआईसी में शानदार आयोजन हो रहे हैं, मेहमान आ रहे हैं, पर ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का बजट रोककर सरकार जनता का पैसा महंगे होटलों पर लुटा रही है।

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि यह कैसी नकारात्मक राजनीति है? क्या यह 2014 की पुनरावृत्ति है जब पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने आरआईसी का काम रोक दिया था और कांग्रेस सरकार आने पर इसका काम हुआ।

PC: ndtv6
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.