इस महिला IPS का 'स्ट्रीट-प्ले' जयपुर में हो रहा है सुपरहिट, जानिए कौन है यह महिला अफसर?

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2017 04:03:40 PM
This woman IPS 's  street play is becoming superhit in Jaipur, know to who is woman officer

नरेन्द्र बंसी भारद्वाज                                                                               
जयपुर। आईपीएस तेजस्वनी गौतम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया है। जिसके माध्यम से आम जनता के बीच पुलिस का डर खत्म करना है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है।

इस नुक्कड़ नाटक में अभिनय करने वाले और कोई नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी है। यह कहना हैं आईपीएस तेजस्वनी गौतम का। उन्होंने समाचार जगत डॉट कॉम के रिपोर्टर  नरेंद्र बंसी भारद्वाज से बात करते हुए इस नुक्कड़ नाटक संबंधित सभी जानकारियां दी।

उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक के लिए पूरी टीम का गठन ऑडिशन के जरिये किया गया।  जिसमें शामिल होने वाले पुलिसकर्मी इस नाटक के माध्यम से जनता के बीच पुलिस का डर को समाप्त करना है।

तेजस्वनी ने बताया कि मेरी नुक्कड़ नाटक में बचपन  से दिलचस्पी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज की स्टूडेंट रही तेजस्वनी गौतम ने बताया की  वह इससे पहले दिल्ली में भी  कॉलेज टाइम से इस तरह  नुक्कड़ नाटक करके समाज में जागरूकता लाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने दिल्ली के जननाट्य मंच के साथ ऐसे कई नुक्कड़ नाटक प्ले किए है। उन्होंने ने कहा कि नुक्कड़ नाटक करना मेरा यह पेशन है। इसलिए मेरी नुक्कड़ नाटक में दिलचस्पी है। वह अब तक पचास से ज्यादा नुक्कड़ नाटक चुकी है। वह इन नुक्कड़ नाटको के जरिये समाज में महिला हिंसा के  खिलाफ जागरूकता पैदा करने का काम कर रही है।

तेजस्वनी वर्तमान में जयपुर पुलिस आयुक्तालय के बस्सी क्षेत्र की सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत है। तेजस्वनी गौतम आईपीएस 2012 बैच की पुलिस अधिकारी है। जिन्होंने आईएएस 2012 की  सामान्य केटेगरी में 163 वाँ स्थान प्राप्त किया था। वह वेस्ट देहली के जनकपुरी रहने वाली है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.