Tika Ram Jully ने अब सीएम भजनलाल शर्मा से पूछी ये बात, कर दिया मारपीट का ये वीडियो शेयर

Hanuman | Thursday, 10 Oct 2024 03:51:04 PM
Tika Ram Jully now asked this question to CM Bhajanlal Sharma and shared this video of the fight

PC: rajasthan.ndtv

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले में राजस्थान की भजनलाल सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर दी है। 

PC: zeenews.india

राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा कि सत्ता और संगठन के संरक्षण में भाजपा के नेताओं की गुंडई चरम पर है।  हिंडोली भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा महिला से सरेआम गालीगलौज एवं मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया गया यह अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।

उन्होंने आगे लिखा कि भजनलाल जी, क्या आपने भाजपाइयों को गुंडागर्दी की खुली छूट दे दी है? क्या आपकी सरकार इस प्रकार के कृत्य करने वालों दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगी और पीडि़त को न्याय मिलेगा? राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भाजपा और भजनलाल सरकार पर किसी न किसी मामले को लेकर जुबानी हमला करते रहते हैं। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.