यमुना नदी में जहरीले झागों के बीच छठ पर्व मना रही महिलाओं को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया, बोले - जान जोखिम में डालकर छठ पर्व मना रही महिलाएं

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Nov 2021 06:57:52 PM
Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat reacted to women celebrating Chhath festival amidst poisonous foam in Yamuna river, said - Women celebrating Chhath festival by risking their lives

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में यमुना नदी से निकल रहे जहरीले झागों के बीच छठ महापर्व मना रही महिलाओं की तस्वीरें वायरल होने के बाद ये मामला अब बड़ा हो गया है। जहरीले झागों के बीच महिलाओं को सूर्य को अर्घ्य देना पड़ा रहा है। हाल ही में बीजेपी के नेता और गायल कलाकार मनोज तिवार ने भी यमुना नदी का दौरा किया था। अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी जहरीले झागों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि मां और बहने पवित्र भाव और आस्था को लेकर यमुना नदी में प्रवेश कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देती है। उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर उस झाग से भरे पानी में जाना पड़ता है, उनका दर्द आप आसानी से समझ सकते हैं।

दिल्ली की यमुना नदी में जहरीले झाग पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इसके पीछे जो जिम्मेदार हैं वो लोग उल्टा उन्हीं माताओं और बहनों को कहें कि उनके जाने से प्रदूषण और बढ़ेगा तो मुझे लगता है कि इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता और इससे ज़्यादा पाप पूर्ण कथन नहीं हो सकता।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.