नेता प्रतिपक्ष Rajendra Rathore ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के लिए बोल दी ये बड़ी बात

Hanuman | Saturday, 04 Nov 2023 09:25:52 AM
Leader of Opposition Rajendra Rathore said this big thing for BJP State President CP Joshi

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। भाजपा विधायक ने इस संबंध में ट्वीट किया कि चित्तौडग़ढ़ से लोकसभा सांसद एवं राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप प्रदेश भाजपा को यूं ही मजबूती देते रहे। ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं आरोग्य जीवन की कामना करता हूं। 

वहीं राजेन्द्र राठौड़ ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस बात की जानकारी भीउ उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया कि आज नामांकन सभा के दौरान तारानगर में उमड़ा जनसमुद्र भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत की पुष्टि कर रहा है।

विगत 35 वर्षों से मैंने जनता की उम्मीदों, आकांक्षाओं और विश्वास की कसौटी पर उतरने का भरसक प्रयास किया है। मैं एक बार पुन: जनता के अपार आशीर्वाद, स्नेह और समर्थन की बदौलत जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर हूं।

PC:   twitter



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.